फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज ने पुलिस को सौंपी सलोनी की नोटबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई के ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉस्टल में बैडमिंटन खिलाड़ी सलोनी की मौत के मामले में कालेज प्रशासन ने पुलिस को सलोनी की नोटबुक हैंड राइटिंग मिलान के लिए उपलब्ध करा दी है। अब पुलिस इसे मौके से मिले नोट के साथ लिखावट की जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन

सैफई के ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉस्टल में 23 जुलाई को सलोनी का शव फंदे पर लटका मिला था। पास ही एक नोट मिला था। पुलिस और कालेज प्रशासन इस आत्महत्या मान रहा था। वहीं नोट की लिखावट पर संदेह उठाते हुए सलोनी के पिता विजय कुमार ने जांच की मांग की थी। सलोनी आगरा की रहने वाली थीं।
इसी मामले में ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल एसके लहरी ने बताया कि लिखावट की मिलान के लिए उन्होंने सलोनी की नोटबुक और अन्य कागजात पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन

सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि कालेज से दस्तावेज मिले हैं। जिसे एक्सपर्ट के पास जल्द भेज दिया जाएगा। वहीं सलोनी के दुपट्टा को लेकर भी अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें