फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने फिर साधा मुख्यमंत्री योगी पर निशाना, प्रशासन की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

Thu, 25 Apr 2019 11:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी को लेकर दर्ज एफआईआर में जो धाराएं लगाई गई हैं, उससे साफ है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी को आरएसएस का एजेंट बताया। साथ ही उन्होंने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे दो नहीं कितने भी मुकदमे दर्ज कराए जा सकते हैं, इनसे वह डरने वाले नहीं हैं। खुद ही आरोप लगाना और फैसला सुनाना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सब कुछ त्यागने के बाद मुख्यमंत्री बने बैठे हैं तो एफआईआर मेरे खिलाफ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बनती है। 

विज्ञापन

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि...

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगे हैं। इससे सरकार नाकारा साबित हो रही है। पूर्व विदेश मंत्री के साथ आए आदिल बोपाराय ने कहा कि सलमान के खिलाफ सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने दर्ज कराए मुकदमे में आईपीसी की धारा153ए और सेक्सन 171जी गलत तरीके से लगवाई हैं। यह धारा किसी प्रत्याशी के खिलाफ बोलने पर लगाई जाती है। योगी आदित्यनाथ प्रत्याशी नहीं हैं। वह मुख्यमंत्री हैं।
 
इस मामले में वह पुलिस अधिकारियों को भी कोर्ट में खड़ा करेंगे। फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील आशा जमाल ने कहा कि वह सलमान खुर्शीद के साथ सु्प्रीम कोर्ट में काम करती हैं। जिलाधिकारी से वह कहना चाहती हैं कि वह दबाव में काम न करें। मुकदमे में जो धाराएं लगाई गई हैं वह तो बनती ही नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय व स्थानीय वादों का घोषणापत्र जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें