फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: तबादले के बाद भी शहर में जमे 210 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका, नाफरमानी पर एडिशनल सीपी ने दिए आदेश

Wed, 31 Jul 2024 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एडिशनल सीपी ने आंकिक विभाग को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि गैर जनपद स्थानांतरण की तारीख नियत होने के बाद भी जो पुलिसकर्मी कमिश्नरेट में डटे हैं, उनका वेतन रोकने के साथ ही सभी की अंतिम वेतन पत्र (एलपीसी) संबंधित जिले को भेज दी जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गैर जनपद तबादले के बाद भी शहर में डटे 210 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय ने वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। आईजी स्थापना ने 21 जून को एडिशनल सीपी मुख्यालय विपिन मिश्रा को ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया था, जिनका तबादला गैर जनपद हुआ।

विज्ञापन

इस पर एडिशनल सीपी ने 210 पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर स्थानांतरण आदेश के साथ ही 27 जुलाई को रिलीव कर दिया। हालांकि इनमें से किसी ने भी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। निर्देशों के अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए अब एडिशनल सीपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। एडिशनल सीपी के इस आदेश के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जहां तबादला, वहीं से मिलेगा वेतन
एडिशनल सीपी ने आंकिक विभाग को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि गैर जनपद स्थानांतरण की तारीख नियत होने के बाद भी जो पुलिसकर्मी कमिश्नरेट में डटे हैं, उनका वेतन रोकने के साथ ही सभी की अंतिम वेतन पत्र (एलपीसी) संबंधित जिले को भेज दी जाए। एलपीसी भेजे जाने के बाद अब ऐसे कर्मियों का वेतन उसी जिले में बनेगा और जारी भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 पुलिसकर्मियों का कानपुर जोन में हुआ तबादला
गैर जनपद में स्थानांतरण किए गए 31 पुलिसकर्मियों का कानपुर जोन, एक का ईओडब्ल्यू व अन्य को कमिश्नरेट लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें