निरीक्षण के दौरान मिली थीं कई कमियां
विभिन्न पवेलियन, स्टॉल, बालकनी की मरम्मत होने से दर्शक क्षमता बढ़कर 22,330 हो जाएगी। सी-बालकनी के मरम्मत कार्य को लेकर आईआईटी की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा। इसलिए फिलहाल सी-बालकनी और सी-स्टॉल में दर्शकों के बैठने का फैसला रिपोर्ट के बाद ही तय होगा। लोक निर्माण विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान सी-बालकनी, पवेलियन ए ग्राउंड व बालकनी, बी जनरल, बी गर्ल्स बालकनी, डी चेयर, बी इनविटेशन में कमियां मिली थी।