फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- कभी नहीं किया मुस्लिमों का विरोध, हिंदुस्तान में आकर पाकिस्तान के गीत गाने वालों...

Wed, 08 Sep 2021 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि जब दवा डाली जाती है तो कुछ लोग बिल्कुल आउट होते हैं। इसका अर्थ होता है कि दवा ठीक काम कर रही है। इसलिए इस संदर्भ में कुछ नहीं कहना चाहता।
विज्ञापन
उन्नाव: साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विधान सभा चुनाव 2022 में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। योगी और मोदी के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने मुस्लिमों का कभी विरोध नहीं किया।
विज्ञापन


मुस्लिम वह है जिसका ईमान मुस्लिम है। सुन्नत से कोई मुसलमान नहीं होता है। हिंदुस्तान में आकर पाकिस्तान के गीत गाने वालों की ही विरोध करते हैं। हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर कानून कार्रवाई करेगा।

राष्ट्रीय पोषण माह सप्ताह के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुसलमान भी सौभाग्यशाली हैं जिनको हिंदुस्तान जैसी स्वर्ग भूमि मिली है। इसकी मिट्टी माथे पर लगानी चाहिए। इतनी बढ़िया धरती कहीं नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि जब दवा डाली जाती है तो कुछ लोग बिल्कुल आउट होते हैं। इसका अर्थ होता है कि दवा ठीक काम कर रही है। इसलिए इस संदर्भ में कुछ नहीं कहना चाहता।
विज्ञापन

सपा सरकार में मंत्री रहे मनोज पांडेय के प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर सांसद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे नेता नरेंद्र भाई मोदी ने सबका साथ, सबका विश्वास जीत लिया और विकास का कार्य किया है।

कहा कि विरोधियों के पास विरोध करने के अलावा कोई काम नहीं है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली स्थिति है। वरना इसी मामले में सामना करने की किसी के पास ताकत नहीं है। उनके पास उलटे सीधे बयान देना यही काम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें