उन्नाव में भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने देश-प्रदेश में हिंसा फैलाने का ठीकरा अन्य राजनैतिक दलों पर फोड़ा। कहा कि 70 साल तक जिन्होंने देश को लूटा अब उनके पास कुछ नहीं है तो योजनाबद्ध तरीके से हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एक से बढ़कर विकास कार्य करते चले आ रहे हैं। उससे अन्य सभी राजनैतिक दलों के पास मुद्दे नहीं बचे हैं। मोदी और शाह ने इस देश की राजनीति को मुद्दाविहीन कर दिया है।