बड़े भाई की तरह रखता था ख्याल
पुलिस ने साहिल की महिला मित्र और पार्टी में शामिल रहे साथियों का भी रिश्तेदारों से सामना कराया। सभी ने घटना के दिन की पूरी बात परिवार को बताई। वहीं, मेडिकल कॉलेज सभागार में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। साहिल का रूममेट रहा अमित गौतम भावुक होकर बोला साहिल बड़े भाई की तरह उसका ख्याल रखता था।
कोई दोबारा पार्टी क्यों देगा?
परिजनों का कहना था कि साहिल ने अपने जन्मदिन से तीन दिन पहले मालरोड के एक रेस्टोरेंट में साथी छात्र-छात्राओं को पार्टी दी थी। अगले दिन साथी छात्रों को ही पार्टी दी थी और शराब और मीट मंगवाया था। इसलिए यह बात समझ से परे है कि कोई दो बार अपने साथ के छात्रों को पार्टी क्यों देगा?
अब तक 80 का किया गया बेंजाडिन टेस्ट
खुद डीसीपी पश्चिम विजय ढुल और एडीसीपी पश्चिम आकाश पटेल सुबह से ही घटनास्थल पर डटे रहे। सीपी ने भी मंगलवार को अधिकारियों के साथ केस की जांच की समीक्षा की। वहीं, 80 छात्रों, हॉस्टल कर्मचारियों का बेंजाडिन टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में बेंजाडिन नाम के केमिकल को पानी में डालकर संबंधित व्यक्ति के हाथ व संभावित स्थानों पर डाला जाता है। अगर खून रहा होगा तो उस स्थान पर रंग बदल जाता है, जिससे खून का संकेत मिल जाता है।
सीसीटीवी देखने के बाद इस बात की संभावना दिख रही है कि घटना रात तीन से सुबह छह बजे के बीच की है। सुबह 4.30 बजे तक हॉस्टल में छात्रों की चहलकदमी जारी थी। लेकिन ऐसी कोई हलचल नहीं मिली, जिससे किसी झगड़े या हमले जैसी बात लगे। मृतक के परिजन हॉस्टल आए थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साक्ष्यों से अवगत कराया गया है। परिजनों ने भी अबतक की कार्रवाई से संतुष्टि जाहिर की है। -आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी