फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ठेकेदार को गोली मारकर 80 हजार की लूट, मजदूरी का रुपया देने जा रहा था मोतीलाल, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 29 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: थाना प्रभारी बदौसा अनिल साहू ने बताया कि 315 बोर के तमंचे से गोली मारना लग रहा है। घायल को रेफर किया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मजदूरों को मजदूरी का रुपया देने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार समेत तीन लोगों को रास्ते में रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। ठेकेदार द्वारा विरोध करने पर बाइक सवार एक बदमाश ने उसकी दाहिनी जांघ में गोली मार दी। इससे ठेकेदार लहूलुहान होकर बाइक से गिर पड़ा।

विज्ञापन

दोनों लुटेरे उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सरेराह हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ अतर्रा व बदौसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घायल को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव निवासी मोतीलाल (50) अपने घर से मंगलवार की रात आठ बजे के करीब मजदूरों को मजदूरी का पैसा देने बाइक से बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव की ओर जा रहा था।  मोतीलाल के साथ उसका भतीजा व एक अन्य ग्रामीण भी था। मोतीलाल मजदूरों को ईंट भट्ठा में सप्लाई करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

गोली मारी और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले
अभी वह लोग नादनमऊ गांव के पास स्थित पुलिया में पहुंचे थे कि वहां बाइक से दो बदमाश आए और बाइक चालक मोतीलाल से रुपयों का बैग छीनने का प्रयास किया। मोतीलाल के विरोध करने पर बाइक सवार एक बदमाश ने उसके दाहिनी जांघ में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

घायल को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया
घायल ठेकेदार के साथ में बैठे दोनों लोगों ने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर बदौसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश की जा रही है
घायल ने पुलिस को बैग में 80 हजार रुपये होने की जानकारी दी है। थाना पुलिस की सूचना पर रात में एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र, अतर्रा सीओ जियाउद्दीन अहमद व बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी बदौसा अनिल साहू ने बताया कि 315 बोर के तमंचे से गोली मारना लग रहा है। घायल को रेफर किया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें