फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाला फेंक में साहिल व प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। विद्या भारती जन शिक्षा समिति ने गुरुवार को दादा शिवकुमार सरस्वती शिशु मंदिर में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर कुंडेश्वर के साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जसवंतनगर के कनस को द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ऊंची कूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बसरेहर के प्रिंस दुबे ने स्वर्ण पदक जीता। कुंडेश्वर के अनुज ने रजत और जसवंतनगर के सूरज ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देव, शिवेक, अयान, साहिल, अनुज, नैतिक, प्रिंस दुबे और अरमान यादव को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। जन शिक्षा समिति के संभाग निरीक्षक विजय शंकर और सरस्वती विद्या मंदिर बसरेहर के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य अमित यादव ने विजेताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें