फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल पुलिस ऑफिसर ने विक्षिप्त को कोरोना संदिग्ध बता गले में रस्सी बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 07 Apr 2020 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बुजुर्ग के गले में रस्सी बांध कर पीटता एस 10 का सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर में चकेरी के जाजमऊ स्थित आदर्श नगर में मंगलवार को एक विक्षिप्त कुछ घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी इलाके के लोगों ने पुलिस को कोरोना संदिग्ध होने की सूचना दे दी। मौके पर पुलिस के साथ एस-10 (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के सदस्य भी पहुंचे।

विज्ञापन


एस-10 के सदस्यों ने बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान वहां खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और वायरल कर दिया। बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

सीओ कैंट आरके चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो आदर्श नगर इलाके का है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग आदर्श नगर के आसपास के इलाके के घरों में घुसने का प्रयास कर रहा था। वह आसपास थूंकते हुए जा रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध समझकर पीट दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें