रूरा। काशीपुर के मजरा सलेमपुर गांव में सोमवार को खेत से लौटी नेहा (19) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देर शाम किसी ने जानकारी दी तो पुलिस ने गांव जाकर पड़ताल की।
सलेमपुर के राम सनेही सोमवार को पत्नी मन्नी, पुत्र धीरज, पंडित व नेहा के साथ खेत पर गेहूं काटने गए थे। नेहा कुछ देर बाद घर वापस आ गई थी। इसके बाद वह खेत पर नहीं आई। दोपहर में खेत से सभी घर पहुंचे तो कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर शव लटका मिला। शव फंदे से उतार कर शाम को ही गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ विद्या सागर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। पिता ने बताया है कि पुत्री को डांट दिया था। खेत से लौटकर उसने फांसी लगा ली।