फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उत्कर्ष की शानदारी पारी से आरवीएस अकादमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट एकेडमी लीग में आरवीएस अकादमी ने फ्रेंड्स अकादमी को 26 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर हुए सेमीफाइनल मैच में आरवीएस अकादमी ने 35 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से उत्कर्ष द्विवेदी ने नाबाद 144, हर्षवर्धन ने 38 और कृष्णा यादव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में फ्रेंड्स अकादमी के अविराज द्विवेदी को एक विकेट मिला। इसके बाद उतरी फ्रेंड्स अकादमी की टीम 33.4 ओवर में 216 रन पर सिमट गई। टीम से अमेंद्र ने 60, अस्तर अब्बास ने 40, शांतनु ने 31 और आर्यन पाल ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में विराज पाल और हर्षवर्धन ने तीन-तीन., देवेश कार्तिक ने दो और उत्कर्ष द्विवेदी ने एक विकेट लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष द्विवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें