फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेरापति एथलेटिक्स व राइडर्स क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेरापति एथलेटिक्स ने बीसीए को नौ विकेट से और राइडर्स क्लब ने नेशनल यूथ को दो विकेट से हराया। दोनों मैच किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में बीसीए की पूरी टीम 15.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। टीम से प्रीत भाटी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। गेंदबाजी में लव पांडेय ने चार, देवांश श्रीवास्तव ने तीन और देव मतलानी ने दो विकेट हासिल किए। वहीं खेरापति एथलेटिक्स ने 4.5 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन बनाकर मैच जीता। टीम से विराट सिंह ने 53 रन बनाए तो गेंदबाजी में बीसीए की ओर से अक्षत शुक्ला को एक विकेट मिला। लव पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में नेशनल यूथ की टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। टीम से दिव्यांशु पांडेय ने 73 और सचिन पटेल ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने चार, अमन सिंह व मो. रहमान ने दो-दो विकेट लिए। वहीं राइडर्स क्लब ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से अमन सिंह ने 75, सचिन रावत ने 26 और अभय सिंह ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में नेशनल यूथ से अभिषेक ने दो विकेट लिए। अमन सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें