कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने नगर निगम क्रिकेट एकेडमी को 153 रन से हराया। सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में आरवीएस एकेडमी ने 30 ओवर में दो विकेट खोकर 275 रन बनाए।
टीम से उत्कर्ष द्विवेदी ने 138 रन की पारी खेली। कृष्णा यादव ने 84 और हर्षवर्धन ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष यादव और आजाद द्विवेदी को एक-एक विकेट लिया। वहीं नगर निगम एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई।
टीम के लिए आजाद द्विवेदी ने 79 रन बनाए। गेंदबाजी में आरवीएस एकेडमी के हर्षवर्धन ने चार, देवेश कार्तिक ने दो और विराज पाल ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब उत्कर्ष द्विवेदी को दिया गया।