फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 12 घंटे ठप रहा रूरा उपकेंद्र, चार कोल्ड स्टोर व 100 गांवों की बिजली गुल

Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। उपकेंद्र की मेन लाइन में बुधवार सुबह फॉल्ट हो गया। इससे सुबह करीब छह बजे गुल हुई बिजली 12 घंटे बाद बहाल हो सकी। पूरे दिन चार कोल्ड स्टोर समेत 100 गांवों के करीब 20 हजार कनेक्शनों के उपकरण ठप रहे। पेयजल किल्लत भी रही। सीएचसी में जांचें नहीं हो सकीं। घंटों इंतजार के बाद मरीज मायूस लौट गए।
विज्ञापन

जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड उपकेंद्र से नगर का 33 केवी उपकेंद्र जुड़ा है। उपकेंद्र में करीब 20 हजार कनेक्शन हैं। इसमें चार कोल्ड स्टोर भी हैं। वहीं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं। बुधवार सुबह छह बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की लेकिन तुरंत फॉल्ट नहीं मिल सका। घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल किल्लत रही। इन्वर्टर दगा दे गए। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच संंबंधी सेवाएं पूरे दिन तक बंद रही। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आंबेडकर नगर निवासी आकाश, बजरंग नगर निवासी रामकिशोर, गहोलिया गांव निवासी शिवम व मनीष आदि लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए आए थे। बिजली गुल रहने से घंटों इंतजार किया। दोपहर बाद तक लाइट नहीं आयी तो बिना जांच के बैरंग लौटना पड़ा। फिलहाल डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर दवा दी है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से जांच की मशीनें नहीं चल पाती हैं। बुधवार को पूरे दिन बिजली गुल रही तो जांचें नहीं हुई। उपकेंद्र के जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेक डाउन से बिजली गुल रही। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि खरका के पास तीन इंसुलेटर पंचर हो गए थे। फॉल्ट खोजने में समय लगा। शाम को छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें