फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पार किया नगदी व लाखों रुपये के जेवर

Wed, 10 Jun 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा अकबरपुर के आघू रोड नई बस्ती में चोरों ने धावा बोलकर एक घर से नगदी व लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


आघू रोड नई बस्ती निवासी पीड़ित ध्यान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन वह बहन की तेरहवीं में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी व दो बेटियां थी।

बताया कि रात में बिजली न होने के कारण तीनों छत पर सोने चली गईं। रात में घर के अंदर से खटपट आवाज आने पर उनकी नींद खुली तो देखा कि एक व्यक्ति सिलेंडर लेकर भाग रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो सिलेंडर वहीं छोड़कर भाग गया। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। कपड़े आदि सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखे 83 हजार रुपए नगद, सात सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, एक चांदी की करधनी व दो जोड़ी पायल के अलावा अन्य सामान चोर ले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। अकबरपुर कोतवाल राम निवास यादव ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया गया है। चोर शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें