22 मिनट तक पंडाल के अंदर मचाया उत्पात
लगभग एक दर्जन उपद्रवियों ने करीब 22 मिनट तक पंडाल के अंदर उत्पात मचाया। इस दौरान उपद्रियों ने टेंट के पर्दे फाड़े, कुर्सियां तोड़ीं और मौके पर रखी अंबेडकर और बुद्ध की तस्वीरों को भी फाड़ दिया। आयोजन स्थल पर लगी संत रविदास की मूर्ति भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी।
आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन
इसके बाद उपद्रवी कई राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद वापस भाग खड़े हुए। सूचना मिलने के बाद में साढ़ थानाध्यक्ष सतीश चंद्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कुछ युवकों के नाम और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
मंगलवार सुबह आयोजन स्थल में आसपास गांव के भी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। साथ ही, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ के साथ पंडाल के अंदर पड़े खून समेत जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया। आयोजकों ने पहेवा गांव के ही कुछ युवकों के नाम और अज्ञात के खिलाफ लिखकर पुलिस को दिए हैं।