फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : आवेदन शुरू होते ही बैठ गया सर्वर, भटकते रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आरटीई के तहत दाखिले के ऑनलाइन आवेदन शुरू होते ही पोर्टल का सर्वर फेल हो गया। पहले दिन सैकड़ों अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सके। सुबह से ही अभिभावक आरटीई पोर्टल पर लॉग-इन करने की कोशिश करते रहे लेकिन कभी साइट नहीं खुली तो कभी फॉर्म सबमिट नहीं हो पाया।
विज्ञापन



ऑनलाइन आवेदन न हो पाने से परेशान अभिभावक शिकायत लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। कार्यालय में न तो कोई तकनीकी सहायता उपलब्ध थी और न ही स्पष्ट जवाब। अभिभावक दिनभर एक काउंटर से दूसरे काउंटर के चक्कर लगाते रहे और अंत में सर्वर ठीक न होने पर लौटा दिए गए।


दाखिले की प्रक्रिया को पारदर्शी बताए जाने के दावे जमीन पर कमजोर साबित हुए। जिन परिवारों के पास सीमित संसाधन हैं, उनके लिए बार-बार इंटरनेट कैफे जाना और आवेदन करना आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से परेशानी बन गया। अभिभावकाें का कहना है कि सर्वर की क्षमता तुरंत बढ़ाई जाए और आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ाई जाए। ताकि, गरीबों के बच्चे सिस्टम की खामी की भेंट न चढ़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें