कानपुर। यूपी 112 के बेड़े में 20 नई बाइक शामिल हो गई हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सोमवार को पुलिस लाइन से नई बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी 112 के पास अब 68 दोपहिया वाहन हो गए हैं। जल्द ही 46 नए चार पहिया वाहन आएंगे। इन्हें थानों और पुलिस अधिकारियों को दिया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व हेड क्वार्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहनों से तंग गलियों, भीड़-भाड़ वली जगहों पर पुलिस जल्द से जल्द पहुंच जाएगी। क्षेत्र की निगरानी और बेहतर हो सकेगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार,डीसीपी हेड क्वार्टर दिनेश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नरी पुलिस के पास पहले चार डॉग थे। तीन की मौत हो गई है। मौजूदा समय में सिर्फ एक ही डॉग बचा हुआ है। संयुक्त पुलिस आयुक्त हेड क्वार्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर 68 डॉग की ट्रेनिंग चल रही है। तीन या चार कानपुर को मिल जाएंगे। संवाद