फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS का स्वर संगम घोष शिविर: आज से शुरू हो रहा है 10 दिवसीय शिविर, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद

Thu, 06 Oct 2022 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वर संगम घोष शिविर 10 अक्तूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पहुंचेंगे। बता दें कि भागवत बाल्मीकि जयंती के अवसर पर संबोधन देंगे।
विज्ञापन
आरएसएस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर संगम घोष शिविर का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शिविर 10 अक्तूबर तक चलेगा, जिसका शुभारंभ  शाम चार बजे नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस पांच दिवसीय शिविर में संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। वह आठ अक्तूबर को कानपुर पहुंचेंगे। मोहन भागवत यहां घोष शिविर के अलावा बाल्मीकि जयंती पर होने वाले वृहद कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
बृहस्पतिवार को वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश नाट्य अकादमी के अध्यक्ष राजेश्वर आचार्य के अलावा संघ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंच चुके हैं। इस बीच कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित की गई बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन

बता दें कि इस प्रर्दशनी में चारों प्रकार के वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्र पखावज, बांसुरी, ढोलक, तबला, सितार, तानपुरा, शहनाई। आधुनिक वाद्ययंत्र गिटार, सैक्सोफोन, इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड, ट्म्पेट,जांजड्म, कोगा शामिल है।

ऐसे भी वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो विलुप्त प्रायः हो गए हैं। इनमें मेन्डोलियन, पैर से धौंक कर बजाई जाने वाली हारमोनियम, दिलरूबा, चमेली आदि शामिल है। संघ में प्रयोग होने वाले नागांग, तूर्य, प्रणव, वेण, आनक, आदि वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन भी होगा। प्रर्दशनी सात और आठ अक्तूबर को जन सामान्य के लिए खुली रहेगी।

इन लोगों को दी गई है जिम्मेदारी
कानपुर स्वर संगम घोष शिविर की दृष्टि से व्यवस्था विभाजन की अंतिम बैठक संपन्न हुई। इसमें संघ पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। संपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रमुख के लिए  प्रांत शारीरिक प्रमुख ओंकार, संपूर्ण मीडिया प्रबंधन प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम आदि को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन

अस्थाई चिकित्सालय की भी सुविधा
शिविर में तीन बड़े कमरों का अस्थाई चिकित्सालय भी बनाया गया, जिसमें डाक्टर सौरभ चिकित्सा व्यवस्था के प्रमुख के नाते पूरे समय रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रांत प्रचारक श्रीराम, सह प्रांत प्रचारक रमेश आदि 11 तारीख तक के लिए दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विघालय में ही प्रवास करेंगे। शिविर में प्रांत के सभी 21 जिलों से शिक्षार्थी रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें