Hamirpur News: पुलिस सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से अज्ञात चोर की पहचान के प्रयास कर रही है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर जिले के कस्बा सुमेरपुर में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि कस्बा सुमेरपुर मे लगे हिटैची एटीएम से चोरों के द्वारा एटीएम मशीन से छेडछाड़ कर करीब एक लाख के आसपास चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
चोर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा जानकारी की गई, तो ज्ञात हुआ कि 19 सितंबर को समय करीब चार बजे एटीएम मशीन मे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे निकासी वाले स्थान पर कोई लकड़ी जैसी वस्तु फंसा दी गई। इस कारण ग्राहकों का पैसा एटीएम से बाहर नहीं आ रहा था और वह दोबारा लकड़ी जैसी वस्तु जो लगाया था।
उसे हटाकर व एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पूरा पैसा एक साथ निकाल ले गया। सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से अज्ञात चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।