Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर के रिसाव से प्रधान पत्नी सहित पांच लोग झुलस गए। सूचना पर तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। दो महिलाओं को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया है।
हमीरपुर जिले में रविवार सुबह मुस्करा थाना क्षेत्र के भैसाय गांव में घरेलू गैस सिलेंडर रिसाव के कारण आग भड़क गई। इससे खाना बना रही ग्राम प्रधान की पत्नी समेत पांच लोग आग से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुस्करा थाना क्षेत्र के भैंसाय गांव निवासी दयाशंकर राजपूत प्रधान है। रविवार सुबह उनकी पत्नी रेखा घर पर खाना बनाने जा रही थी। बताया जाता है कि घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था जैसे ही रेखा (40) पत्नी दयाशंकर ने गैस चूल्हा जलाया तभी आग भड़क गई।
आग से रेखा बुरी तरह झुलस गई, जिसे बचाने के प्रयास में सत्येंद्र राजपूत (28), रेखा (26) पत्नी सत्येंद्र राजपूत और उनका पुत्र राजा (5), अमित राजपूत (25) भी आग से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में झूलसे लोगों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।