फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोवर्स क्लब ने कानपुर साउथ को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तृतीय अजय शर्मा स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में फैज अहमद की शानदार गेंदबाजी से रोवर्स क्लब ने कानपुर साउथ को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन


अब शनिवार को रोवर्स क्लब और केडीएमए के बीच फाइनल मैच होगा। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में कानपुर साउथ की पूरी टीम 18 ओवर में 94 रन पर आउट हो गई।

टीम से उत्कर्ष और अनुज पाल ने 22-22, निखिल प्रताप राव ने 20 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में फैज अहमद ने चार, राहुल यादव ने तीन और देवांश चतुर्वेदी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


वहीं रोवर्स क्लब ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 96 रन बनाकर मैच जीता। टीम से जतिन शर्मा ने 44, फैज अहमद ने 13 रन बनाए तो गेंदबाजी में त्रिशाल त्रिवेदी ने एक विकेट लिया। सचिव शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्लेयर ऑफ द मैच फैज अहमद को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें