फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवनी की गेंदबाजी से केसीए ग्रीन इलेवन ने ब्लू टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की ओर से आयोजित वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को केसीए ग्रीन इलेवन ने ब्लू इलेवन टीम को चार विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में केसीए ब्लू इलेवन ने 33.1 ओवर में 130 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से तृप्ति सिंह ने 79 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में अवनी मिश्रा ने पांच, गरिमा यादव और नंदनी सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं केसीए ग्रीन इलेवन ने 24.5 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में श्वेता वर्मा ने 33, शिवानी सिंह ने 31, काव्य ने 22 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में एंजलीना वर्मा ने तीन और ज्योति यादव ने दो को आउट किया। केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्लेयर ऑफ द वुमंस का खिताब अवनी मिश्रा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें