फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देवांश की घातक गेंदबाजी से रोवर्स क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को रोवर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर साउथ को 34 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जीत के हीरो देवांश चतुर्वेदी ने घातक गेंदबाजी कर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स क्लब 30.4 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। युवराज पांडे ने सर्वाधिक 55 रन बनाए, जबकि अभिषेक यादव ने 36 और आयुष ने 25 रन का योगदान दिया। कानपुर साउथ की तरफ से शौर्यदीप ने चार और एकलव्य यादव ने तीन विकेट लिए। निर्धारित स्कोर का पीछा करने उतरी कानपुर साउथ की टीम रोवर्स क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 24.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गई।

सागर शर्मा ने 49 रन और हिमांशु सिंह ने 18 रन बनाए। देवांश चतुर्वेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। नूरैली अली ने तीन और अक्षय सैनी ने दो विकेट चटकाए। देवांश चतुर्वेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें