फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सबसे अधिक मेडल जीत रोजवुड हाउस ने जीती चल बैजयंती ट्राफी

Mon, 24 Nov 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन में रविवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। सबसे अधिक मेडल जीतने वाले रोजवुड हाउस को विजेता घोषित कर चल बैजयंती ट्राफी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में वामा सारथी की अध्यक्ष सुरभि पांडेय ने खेल का आयोजन किया। बताया कि वामा सारथी के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार का आयोजन बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होता है। प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों व परिजनों के दो ग्रुप बनाए गए। इसमें पहला ग्रुप ड्रेगन हाउस व दूसरा रोजवुड हाउस रहा।
बालक वर्ग की लंबी कूद में पहला स्थान ड्रेगन हाउस के अंश द्विवेदी का रहा। जबकि रोजवुड के अंंश सिंह व अभिषेक दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ड्रेगन हाउस की दिव्यांशी को पहला, रोजवुड की प्रियल को दूसरा व ड्रेगन हाउस की दीप्ति को तीसरा स्थान हासिल हुआ। बालक वर्ग की ऊंची कूद में ड्रेगन हाउस के अंश द्विवेदी प्रथम, रोजवुड के अभिषेक द्वितीय व ड्रेगन हाउस के असित तृतीय रहे। वहीं, बालिका वर्ग से ड्रेगन हाउस की दीप्ति प्रथम व दिव्यांसी द्वितीय रही। जबकि रोजवुड हाउस की प्रियल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग की संयुक्त 400 मीटर दौड़ पांच से आठ वर्ष के बच्चों के बीच हुई, जिसमें रोजवुड के आरव को पहला व तिलक को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि ड्रेगन हाउस के आदविक को तीसरा स्थान मिला। 9 से 12 वर्ष की उम्र के बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रोजवुड हाउस के आयुष, ड्रेगन के कार्तिक व रोजवुड के सार्थक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी उम्र में बालिका वर्ग की रोडवुड हाउस से अदिति प्रथम, ड्रेगन हाउस की अध्यता द्वितीय व रोडवुज की प्रियल तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग से रोजवुड हाउस से अंशिका को पहला, ड्रेगन हाउस की रोशनी को दूसरा व रोजवुड की नीरज को तीसरा स्थान मिला।
स्पून मार्बल दौड़ में रोजवुड हाउस की भूमि को प्रथम, ड्रेगन हाउस की आशी को द्वितीय व ड्रेगन हाउस की ही अराध्या को तृतीय घोषित किया गया। थ्री लेग दौड़ में ड्रेगन हाउस के अभय व यादविक प्रथम, रोडवुड के जुवैब व प्रतीक द्वितीय और इंसरा व प्रिंस तृतीय रहे। चाइल्ड विद मदर बैटन दौड़ में रोजवुड हाउस की प्रियल व मां कीर्ति मिश्रा को पहला, रोजवुड हाउस के आरव मां ज्योति शर्मा को दूसरा और ड्रेगन हाउस की ख्वाहिस मां सोनिया को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस परिवार के लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें