थाने से महज तीन किमी दूर है गांव
डकैती के मामले में ककवन पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। फत्तेपुर गांव ककवन-बिल्हौर मार्ग से महज दो किमी की दूरी पर स्थित है। फत्तेपुर गांव से थाना केवल तीन किमी दूरी पर है। इससे पहले कस्बे की एक दुकान में चोरी भी हुई थी।
कुछ सूचनाएं मिली हैं, जांच की लिए टीमें गठित हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - आनंद प्रकाश, जेसीपी
डकैती की कुछ घटनाएं
- तीन जनवरी 2023 को बिधनू के मगरासा गांव में दुबई के ग्लास कारोबारी नरेंद्र यादव की पत्नी व बच्चों को बंधक बनकर लूटपाट।
- 17 दिसंबर 2022 को रावतपुर के केशवपुरम में मोबाइल कारोबारी कमलेश शर्मा की पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती।
- 31 अगस्त 2022 को बर्रा के मर्दनपुर में किराना कारोबारी अतुल साहू के परिवार को बंधक बनाकर डकैती।
- 18 जनवरी 2022 को चकेरी के श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी के घर डकैतों का धावा।
- 22 सितंबर 2021 को गोविंदनगर के शिवम इंक्लेव में गार्ड और आशा गुप्ता को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती।