फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, हालत गंभीर

Sun, 15 Jan 2023 12:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

देहात कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले ने सभी का झकझोर दिया है। इसमें महिला के साथ हैवानियत की हदों पार कर दी गई। आरोपियों न केवल महिला के साथ जबरदस्ती की, बल्कि प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल भी डाल दी।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में महिला के सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें उसके साथ हैवानियत और दरिंदगी की तमाम हदों को पार कर दिया गया। पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म और तीसरे युवक पर प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

घटना शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास हुई। सूचना पर अपर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ वह कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल जा रही थी।
साथ में दूसरी बाइक पर तीन अन्य पड़ोसी युवक भी थे। तभी तीन युवकों में दो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, तीसरे युवक ने भी जबरदस्ती की। उसका विरोध करने पर उसने प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। उसके साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे बेसुध अवस्था मे छोड़कर भाग गए। उस समय पति भी नहीं था। उसने घटना की सूचना घरवालों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अम्बुजा त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। एफआईआर और बयान आदि के लिए महिला को अपने साथ कोतवाली देहात ले आए। एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। महिला और उसकी मां के बयानों में कुछ फर्क है। फिर भी अपर एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें