फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड के बाद डकैती का मामला: कमिश्नरी का दायरा बढ़ा, पर रुक नहीं रहीं वारदात

Sun, 15 Jan 2023 09:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में डकैती के मामले में ककवन पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। फत्तेपुर गांव ककवन-बिल्हौर मार्ग से महज दो किमी की दूरी पर स्थित है। फत्तेपुर गांव से थाना केवल तीन किमी दूरी पर है। इससे पहले कस्बे की एक दुकान में चोरी भी हुई थी। 
विज्ञापन
कानपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या और डकैती का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमिश्नरी का दायरा बढ़ने के बाद भी आउटर के थानों में वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आउटर के थानों का क्षेत्रफल बड़ा होने के साथ ही  पुलिसकर्मियों की भी कमी है। इसके चलते रात में गश्त भी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


कमिश्नरी में जुड़ते ही आउटर में बढ़ा अपराध 
बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आउटर को खत्म कर कमिश्नरी में जोड़ा गया था, लेकिन हाल में हुई ताबड़तोड़ घटनाओं से कमिश्नरी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। तीन जनवरी को मनावा गांव के पुष्पेंद्र की हत्या के बाद शव को नहर मे फेंक दिया गया था। वहीं 25 दिसंबर को विषधन कस्बे में महिला ने दरोगा को बंधक बनाकर पिटवाया था। 12 दिसंबर को भूमि विवाद के चलते बिल्हौर के ढाका पुरवा गांव में रिश्ते के चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी थी। अब ककवन में दंपती की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। 

थाने से महज तीन किमी दूर है गांव
डकैती के मामले में ककवन पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। फत्तेपुर गांव ककवन-बिल्हौर मार्ग से महज दो किमी की दूरी पर स्थित है। फत्तेपुर गांव से थाना केवल तीन किमी दूरी पर है। इससे पहले कस्बे की एक दुकान में चोरी भी हुई थी। 

कुछ सूचनाएं मिली हैं, जांच की लिए टीमें गठित हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - आनंद प्रकाश, जेसीपी

विज्ञापन

डकैती की कुछ घटनाएं
- तीन जनवरी 2023 को बिधनू के मगरासा गांव में दुबई के ग्लास कारोबारी नरेंद्र यादव की पत्नी व बच्चों को बंधक बनकर लूटपाट।  
- 17 दिसंबर 2022 को रावतपुर के केशवपुरम में मोबाइल कारोबारी कमलेश शर्मा की पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती।  
- 31 अगस्त 2022 को बर्रा के मर्दनपुर में किराना कारोबारी अतुल साहू के परिवार को बंधक बनाकर डकैती। 
- 18 जनवरी 2022 को चकेरी के श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी के घर डकैतों का धावा। 
- 22 सितंबर 2021 को गोविंदनगर के शिवम इंक्लेव में गार्ड और आशा गुप्ता को बंधक बनाकर 14 लाख की डकैती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें