फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह महिला से जेवर लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में मंगलवार सुुबह करीब पांच बजे गोशाला के पास कूड़ा फेंकने गई महिला से बदमाशों ने जेवर लूट लिए। मारपीट और नाक, कान से जेवर नोचने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घसमऊ गांव के जय सिंह कुशवाहा की पत्नी गोमती देवी (35) सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। उसने बताया कि गोशाला के पास दो युवक पैदल आते दिखे। वह पास आकर छीनाझपटी करने लगे। बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र, कान के बाला व नाक कील नोच लिए। विरोध करने पर मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई। जानकारी पर पति व अन्य परिजन पहुंचे। महिला को सीएचसी ले गए। साथ ही सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सीएचसी के डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मारपीट व लूटपाट से महिला डर की वजह से बेहोश गई थी। अब हालत सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद से उसे घर भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें