खपटिहा कला थाना क्षेत्र में वैन का टायर फटने के बाद गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
बांदा जिले के खपटिहा कला में पैलानी से बांदा जा रही ओमनी वैन का पपरेंदा पेट्रोल पंप के निकट अगला टायर फट जाने से पलट गई। वैन पर सवार आठ लोगों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बांदा ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में पिपरा हरि गांव निवासी रामचंद्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र संजय सिंह उर्फ मोदी के सिर पर गंभीर चोट आ जाने से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। अन्य का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल संजय उम्र 28 वर्ष वर्तमान ग्राम प्रधान पिपरहरी का चचेरा भाई है।
पिपरहरी गांव निवासी बबलू द्विवेदी ने बताया कि ओमनी वैन पर सवार पिपरहरी तथा अतरहट गांव के यह लोग प्रत्येक दिन बांदा में हीरा घिसाई प्लांट में काम करने जाते हैं। घटना के दौरान बांदा से खपटिहा रोड पर परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बताया वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।