फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ओवरलोड डंपरों से टूट रही सड़क, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विसायकपुर पचगवां मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर तहसील के विसायकपुर के पास निर्माणाधीन फैक्टरी में मिट्टी की भराई की जा रही है। खनन करने वाले ओवर लोड डंपर संपर्क मार्ग से निकल रहे हैं। इससे कुछ ही माह पहले बनी सड़क की हालत जर्जर हो गई है।
विज्ञापन

ओवर लोड डंपरों के तेज रफ्तार से निकलने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सूचना के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विसायकपुर पचगवां मार्ग पर एक निर्माणाधीन फैक्टरी में कई दिनों से मिट्टी भराई का काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन करने वाले मिट्टी की अवैध खुदाई कराकर फैक्टरी में चोरी छिपे डाल रहे हैं। साथ ही संपर्क मार्ग से ओवर लोड डंपर निकलने से सड़क खराब हो रही है। इसका विरोध करने पर माफियाओं ने कई ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इससे खफा राघवेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मनोज वर्मा, दीपक सिंह, विशाल यादव, नरेंद्र कठेरियां, उदयवीर, ललित शुक्ला, राम बालक, राजा अग्निहोत्री, सत्य नारायण आदि सौ से अधिक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मिट्टी खनन की जांच कराने व सड़क से डंपर निकलने में रोक लगाने की मांग की। पंकज सिंह ने बताया कि विसायकपुर से पचगवां, लाटा, मालवर, शुक्लनपुरवा तक सड़क जाती है।
इस मार्ग में प्रतिदिन दो हजार से अधिक वाहनों का आवागमन रहता है। दीपक सिंह ने बताया कि ओवरलोड डंपर निकलने से सड़क टूट रही है। साथ ही बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार लोग डंपर चपेट में आकर चुटहिल हो चुके हैं।
गांव के बाहर प्रदर्शन करने की जानकारी पर एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला ने रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय को मौके पर भेजा। साथ ही फोन पर ग्रामीणों से बात करके खनन करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें