फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, दो की मौत तीन की हालत गंभीर

Tue, 16 Jul 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कार्पियो भिड़ गई। घटना में स्कार्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना गिरवां थाना क्षेत्र के डिंगवाही गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार सभी लोग गुरु पूर्णिमा पर कानपुर से चित्रकूट जा रहे थे। घटना में चन्द्र प्रकाश मिश्रा (26) पुत्र जयराम निवासी सजेती कानपुर, चालक जुगुल यादव (40) निवासी मऊ नखदपुर कानपुर की मौत हुई है। वहीं घायलों में अंकित (24) पुत्र श्याम बिहारी, अजीत (28) पुत्र योगेंद्र, कल्लू (28) पुत्र ओमप्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें