फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की पत्नी व भाई की मौत, सात घायल

Tue, 16 Jul 2019 12:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में पूर्व सैनिक की पत्नी व भाई की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह घटना मोहम्दाबाद के सकवाई के पास की है। यहां मैनपुरी थाना भोगांव के गांव भैंसरोली निवासी पूर्व सैनिक रामदास की भाभी की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। उनकी अस्थियां विसर्जित करने पांचाल घाट पर सोमवार शाम को परिजन वैन से गए थे। अस्थियां विसर्जित करने के बाद वापस आते समय अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।

घटना में वैन सवार रामदास की पत्नी मौरश्री व भाई प्रेमचंद्र की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें