नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को नेशनल हाईवे- 2 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर कैलाश मोटर के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे में दम तोड़ चुके युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।