फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने राज्यपाल व गृहमंत्री को लिखा पत्र, बोले- पश्चिम बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन

Wed, 05 Jun 2019 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा के बालामऊ विधान सभा प्रभारी विशुन दयाल शुक्ल ने उप्र के राज्यपाल व गृहमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। कहा कि बंगाल में आए दिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।

विज्ञापन


केवल लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में राजनैतिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं की गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। लोगों को भयमुक्त माहौल मिले इसलिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। 

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान से ही बवाल मचा हुआ है। हर रोज वहां पर घटनाएं हो रहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में एक पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दस लाख जय श्री राम लिखे हुए पोस्ट कार्ड भेजने का भी एलान किया था। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें