फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता व बेटे की मौत

Tue, 25 Jun 2019 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में पिता व बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार को गुजैनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता व बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना गुजैनी हाईवे पर बर्रा थाना क्षेत्र की है। यहां एक ही बाइक पर बाप-बेटे सवार थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता विनोद कुमार (45) व बड़े बेटे मनीष (28)  ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त पिता व पुत्र घर से पनकी फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। बाइक मनीष चला रहा था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें