फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, मासूम की मौत, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य व उनकी पत्नी-बेटी घायल

Sun, 22 Mar 2020 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उन्नाव जिले में अजगैन थाना क्षेत्र के पंछी विहार के पास सड़क पार कर रहे बच्चे को टक्कर मारते हुए कर खंती में पलट गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार सवार संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल, उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी मुकेश लोधी का सात वर्षीय बेटा मोनू शौच के लिए पंछी विहार के सामने सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान कानपुर से लखनऊ जा रहे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल आरके गुप्ता की कार ने बालक को टक्कर मार दी। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार खंती में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


कार सवार आरके गुप्ता (45), उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (40) व बेटी घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दूसरी कार से अपर स्वास्थ्य निदेशक व उनके परिवार को लखनऊ भेजा है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें