यूपी के औरैया जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पिकअप व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में उपनिरीक्षक व एक सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बिधूना भरथना मार्ग पर भगवान पूरा गांव के पास की है। उपनिरीक्षक व सिपाही की हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई रिफर किया गया है। हादसे में छह बकरी व्यापारी घायल हुए हैं।