फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 19 Sep 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मृतक रामकिशोर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड महुआ के पास तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाई के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के बसेला पहाड़ी गांव निवासी बृगभान की छह सितंबर को हृदयाघात से मौत हो गई थी। जिसके तेरहवीं संस्कार में शामिल होने मौसेरा भाई रामकिशोर प्रजापति (35) निवासी बौरा कुलपहाड़ रविवार की रात बाइक से बसेला गांव जा रहा था। तभी हाईवे पर महुआ के पास सामने से आ रही पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से रामकिशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बाहर रहकर ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। बारिश होने के चलते वह एक माह पहले घर आया था। घटना से मृतक की पत्नी संपत व चार बच्चों सपना, कल्पना, मोहिनी और प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वाहन के कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें