कानपुर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बिधनू-घाटमपुर हाईवे पर कनौडिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात सामने से रहे ट्रक की कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत ही हो गई।
गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को हैलट में भर्ती किया गया है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। देर रात करीब 11 बजे शिवराजपुर के आठ युवक दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार से रमईपुर में एक वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल होने गए थे।
यहां दो युवकों को उतारने के बाद किसी काम से घाटमपुर की ओर बढ़ गए। तभी मटियारा गांव के पास सामने से आ रहे कुम्हड़ा लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज के साथ कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर खंती में चला गया। चार युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी।