फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: बेकाबू ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 15 Oct 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के मलिकपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बहादुरापुर निवासी ओमबाबू यादव की पुत्री स्वाति यादव (16) मलिकपुर- तेराजाकेट मार्ग स्थित जागेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में बाहरवीं की छात्रा है। मलिकपुर की ओर से जा रहे खाद लदे ट्रक ने साइकिल सवार स्वाति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्वाती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेन्द्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार और ग्राम प्रधान रामनिवास वर्मा ने छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें