फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री सोते रहे, चोर ले गए जेवर, नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)।घर में घुसे चोर ने जेवर और नगदी चोरी कर ली। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के कालिकानगर निवासी रतीराम पुत्र श्रीराम वर्मा ने बताया कि रविवार को पुत्र रोहित व उसकी पत्नी रीना घर पर अकेली थीं। दोपहर में रोहित अपनी पुत्री के साथ सो गया। पत्नी बाजार करने चली गईं। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान चोर घर में घुस गया। उसने बेड के गद्दे के नीचे रखी चाबियों को खोजकर सेफ में रखा मंगलसूत्र, सोने के दो झाले, सोने की 11 अंगूठी,15 हजार रुपये, दूसरी सेफ में रखे 1 लाख 15 हजार रुपये पार कर दिए। बाजार से लौटी रीना घर में सामान बिखरा देख घबरा र्गइं। शोर सुनकर परिजन व अन्य लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि चोर करीब सात लाख का माल ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें