फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: कार का टायर बदल रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दो घायल

Wed, 19 Oct 2022 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर हाईवे पर कार का टायर बदल रहे तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में जिसकी मौत हुई वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर तैनात था। उसकी तैनाती कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाने में थी।

विज्ञापन


घटना सुबह लगभग 9:30 बजे की है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर देहात क्षेत्र के भोगनीपुर थाने में तैनात सिपाही महेश यादव किसी काम से अपने घर गया था। वह झांसी जिले के गोरा गांव का रहने वाला था।

बुधवार सुबह अपने गांव से लौटकर भोगनीपुर कानपुर देहात जा रहा था। उसके साथ कार में दो लोग और सवार थे। एट थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर बने एनटीसी प्लांट के नजदीक उनकी कार का टायर पंचर हो गया। वे हाईवे किनारे कार खड़ी कर टायर बदल रहे थे। उसी दौरान झांसी की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टायर बदल रहे कार सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो कारीगर एहसान अहमद पुत्र कप्पन अहमद निवासी सट्टी अफसरिया  कानपुर देहात व उसका साथी जुनैद अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी कदौरा जिला जालौन बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें