घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां लखनऊ-हरदोई मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलोईया के पास की है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। खास बात यह है कि बाइक सवार युवकों के पास से चोरी के सात मोबाइल मिले हैं। पुलिस युवकों की शिनाख्त में जुट गई।