फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसता खून: बेटी को गाली देने पर छोटे ने बड़े भाई को पीटा, मौत से मचा कोहराम

Thu, 14 Mar 2024 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में छोटे ने बड़े भाई को पीटकर मार डाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतक की पत्नी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसठ कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में मामूली विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी से पीट दिया। घटना में बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कुरसठ कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी जयराम (45) राज मिस्त्री था। बुधवार रात लगभग 8 बजे जयराम शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान उसने अपने छोटे भाई रामखेलावन की बेटी को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस पर रामखेलावन ने जयराम से आपत्ति जताई तो जयराम ने उसे भी गालियां देना शुरू कर दीं। इस पर गुस्साए रामखेलावन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जयराम के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होकर जयराम गिर पड़ा
जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र के मुताबिक दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे। आए दिन जयराम शराब के नशे में रामखेलावन की बेटी को गाली गलौज करता था। कई बार इसको लेकर रामखेलावन नाराजगी जता चुका था। बुधवार रात जयराम ने फिर से गाली गलौज किया तो रामखेलावन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और इसी से जयराम की मौत हो गई ।मृतक की पत्नी सरस्वती की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें