फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, जीजा-साले सहित तीन की मौत

Thu, 28 Feb 2019 11:47 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


शाहबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर हरदोई मार्ग पर ग्राम ककरघटा के निकट अज्ञात वाहन ने बुधवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में जीजा-साले सहित तीनों की मौत हो गयी। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना में कोतवाली क्षेत्र के खजांचीटोला निवासी विनय गुप्ता (35) पुत्र राजाराम गुप्ता, उसके साले बलराम गुप्ता (26) पुत्र शिव दयाल निवासी खजांची टोला और अखिलेश( 30 ) पुत्र राम नारायण निवासी मियांपुर शाहबाद की मौत हुई है। तीनों एक बरात में शामिल होकर हरदोई जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें