फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई बाइक, साले की मौत, जीजा घायल

Sat, 10 Feb 2024 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई। जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जयराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर शुक्रवार रात अचानक चालक ने ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दी। पीछे आ रहे बाइक सवार जीजा-साले ट्रॉली में जा भिड़े, घटना में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गए। माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दामदारपुर निवासी जयराम (48) ट्रक चालक थे। चंडीगढ़ में रहकर ट्रक चलाते थे। एक मामले में अदालत में पेशी करने के बाद लगभग एक माह पहले गांव आए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को जयराम फतेहपुर जनपद में न्यायालय में पेशी के लिए अपने जीजा नयागांव भिम्माखेड़ा निवासी शिव कुमार (49) के साथ गए थे। उन्होंने जाते समय बाइक औरास में खड़ी कर दी थी और वहां से दोनों बस से फतेहपुर गए थे। देर शाम फतेहपुर से वह औरास पहुुंचे और यहां से बाइक से दोनों वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहे जयराम और शिव कुमार की बाइक अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन

पीछे से ही वह ट्रॉली से जा भिड़े। घटना में जयराम और शिव कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जयराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी लल्ली, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें