फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: किसान का शव फंदे पर लटकता मिला, बेटा बोला- मानसिक रूप से परेशान थे पिता, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 04:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में शौच के लिए घर से निकले किसान का शव शनिवार दोपहर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में किसान के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धनसरी निवासी विजय कुमार त्रिवेदी (50) खेती करते थे। शनिवार सुबह वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए।
इस पर परिजनों को लगा कि खेत देखने चले गए होंगे। दिन में लगभग दस बजे ग्रामीणों ने विजय का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पपटापुर गांव के बाहर एक पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर मृतका का पुत्र जतिन परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बोले- खुदकुशी का है मामला
जतिन ने बताया कि पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मृतक के परिवार में पत्नी विजयवती, तीन पुत्र और एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें