हमीरपुर जिले के मौदहा में चल रहे चार दिवसीय कम्हरिया बाबा निजामी उर्स व मेले में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार की देर रात मप्र के छतरपुर से अपने पौत्र के साथ उर्स में शामिल होने आ रही वृद्धा को कानपुर-सागर हाईवे पार करते एक डंपर ने कुचल दिया।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे छतरपुर निवासी हसीना (60) अपने पौत्र जुनैद (7) को लेकर बाबा निजामी उर्स में शामिल होने आई थीं।
बताया कि कानपुर-सागर हाईवे पर वैष्णव होटल के सामने वह पौत्र को लेकर सड़क पार कर रही थीं। तभी कबरई की ओर जा रहे अज्ञात डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। कोतवाल ने बताया कि वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। जबकि पौत्र को जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।